जयपुर में आत्महत्या करने वाले युवक राम प्रसाद के परिजनों से मिलने पहुंचे पायलट

Ads

जयपुर में आत्महत्या करने वाले युवक राम प्रसाद के परिजनों से मिलने पहुंचे पायलट

  •  
  • Publish Date - April 20, 2023 / 06:06 PM IST,
    Updated On - April 20, 2023 / 06:06 PM IST

जयपुर, 20 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को जयपुर में आत्महत्या करने वाले युवक रामप्रसाद मीणा के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

युवक ने एक कथित वीडियो जारी कर कैबिनेट मंत्री महेश जोशी और अन्य को जिम्मेदार ठहराने के बाद सोमवार को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

पायलट सुभाष चौक स्थित चांदी की टकसाल में घटनास्थल पर पहुंचे जहां रामप्रसाद के परिवार के सदस्य भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के साथ धरना दे रहे हैं। ये लोग एक मंत्री सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। पायलट ने मृतक के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

पायलट के साथ जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल भी मौजूद रही।

उल्लेखनीय है कि पायलट ने पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में कथित भ्रष्टाचार मामलों की जांच करवाने में गहलोत सरकार द्वारा ‘निष्क्रियता’ का आरोप लगाते हुए पिछले सप्ताह जयपुर में एक दिन का अनशन रखा था।

भाषा कुंज पृथ्वी रंजन

रंजन