प्रधानमंत्री ने किया दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे का उद्घाटन

Ads

प्रधानमंत्री ने किया दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे का उद्घाटन

  •  
  • Publish Date - May 27, 2018 / 06:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज  दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे में  पहले फेज़ का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने 11,000 हज़ार करोड़ रुपए की लागत से बनें ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर  रोड शो  करके इस ब्रिज का भी  उद्घाटन किया। 

 

आपको बता दें कि मोदी जी का रोड शो’ निजामुद्दीन ब्रिज से शुरू होकर यह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का लगभग नौ किलोमीटर का पहला चरण है.

ज्ञात हो कि ईस्टर्न पेरीफेरल देश का पहला राजमार्ग है जहां सौर बिजली से सड़क रोशन होगी. इसके अलावा प्रत्येक 500 मीटर पर दोनों तरफ वर्षा जल संचयन की व्यवस्था होगी. साथ ही इसमें 36 राष्ट्रीय स्मारकों को प्रदर्शित किया जाएगा तथा 40 झरने होंगे. इसे रिकॉर्ड 500 दिनों में पूरा किया गया है, इस एक्सप्रेस वे पर 8 सौर संयंत्र हैं. जिनकी क्षमता 4 मेगावाट है. प्रधानमंत्री ने इस परियोजना के लिये आधारशिला पांच नवंबर 2015 को रखी थी.

वेब डेस्क IBC24