नौका दौड़ की छुट्टी पर सतीशन की टिप्पणी को ‘संदर्भ से हटकर पेश किया गया’: केरल के मंत्री

Ads

नौका दौड़ की छुट्टी पर सतीशन की टिप्पणी को 'संदर्भ से हटकर पेश किया गया': केरल के मंत्री

  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 04:59 PM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 04:59 PM IST

कोझिकोड (केरल), 27 जून (भाषा) केरल के मंत्री पी. कुन्हालीकुट्टी ने शनिवार को चंपाकुलम मूलम नौका दौड़ के लिए प्रस्तावित स्थानीय छुट्टी को लेकर हुए विवाद को कमतर करने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा में मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन की जो बातें उनके आधिकारिक जवाब के उलट लग रही थीं, वस्तुत: उन्हें ‘संदर्भ से हटकर’ पेश किया गया था।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब केरल कांग्रेस (जोसेफ) के संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) विधायक रेजी चेरियन ने कुट्टनाड तालुक में वार्षिक नौका दौड़ के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग की।

इसपर विधानसभा में जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस मांग पर विचार करेगी।

हालांकि, जवाब देने और अपनी सीट पर बैठने के कुछ ही देर बाद सतीशन को खुले ‘माइक्रोफोन’ पर यह कहते हुए सुना गया, ‘किसी भी हालत में इसकी मंजूरी नहीं दी जाएगी।’

यह टिप्पणी वीडियो में रिकॉर्ड हो गई और एलडीएफ के विधायकों द्वारा सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा की गई, जिससे राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

विधानसभा में मुख्यमंत्री के बगल में बैठे कुन्हालीकुट्टी ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि यह टिप्पणी किसी अन्य बातचीत का हिस्सा थी और इसका स्थानीय अवकाश की मांग से कोई संबंध नहीं था।

उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है कि मुख्यमंत्री ने ये बातें किसी दूसरे विषय पर चर्चा के दौरान कही थीं। हम किसी और मामले पर बातचीत कर रहे थे, तभी यह सवाल उठा। (सतीशन के) संबंधित जवाब के बाद की गयी टिप्पणियां पहले से जारी चर्चा का हिस्सा थीं।’’

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश