प्रधानमंत्री मोदी ने इमारत में लगी आग में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने इमारत में लगी आग में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 10:20 PM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 10:20 PM IST

नयी दिल्ली, तीन मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पूर्वी दिल्ली में इमारत में लगी आग में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया, और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

दिल्ली के विवेक विहार में रविवार तड़के एक आवासीय इमारत में भीषण आग लग जाने से दो परिवारों के कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली के शाहदरा जिले में आग लगने की घटना में हुई जानहानि अत्यंत दुखद है। अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप