प्रधानमंत्री मोदी जानबूझकर केरल को कमतर दिखाने का प्रयास कर रहे : विजयन
प्रधानमंत्री मोदी जानबूझकर केरल को कमतर दिखाने का प्रयास कर रहे : विजयन
कोझिकोड (केरल), 30 अप्रैल (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को कई मुद्दों पर राज्य सरकार के खिलाफ टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह ‘‘जानबूझकर राज्य को कमतर दिखाने की कोशिश’’ कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य ने केंद्र के हाथों केवल ‘‘उपेक्षा और भेदभाव’’ का अनुभव किया है और वंदे भारत ट्रेन लाने से ये बातें नहीं छिपेंगी।
विजयन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में बंदरगाह शहर कोच्चि में अपने राजनीतिक कार्यक्रम ‘युवम 2023’ के दौरान केरल में कथित बेरोजगारी सहित कई ऐसे बयान दिए, जो ‘‘आधारहीन और तथ्यों से परे’’ थे।
उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने जानबूझकर केरल को कमतर दिखाने की कोशिश की।’’
यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केरल के मुख्यमंत्री ने युवाओं को नौकरी देने के लिए राज्य सरकार की पहल और लोक सेवा आयोग के माध्यम से की गई नियुक्तियों का विवरण दिया।
भाषा शफीक रंजन
रंजन

Facebook


