प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व के पहले ऑप्टोसार उपग्रह मिशन ‘दृष्टि’ के प्रक्षेपण पर प्रसन्नता व्यक्त की

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व के पहले ऑप्टोसार उपग्रह मिशन ‘दृष्टि’ के प्रक्षेपण पर प्रसन्नता व्यक्त की

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 04:20 PM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 04:20 PM IST

नयी दिल्ली, तीन मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गैलेक्सआई द्वारा विश्व के पहले ऑप्टोसार उपग्रह मिशन ‘दृष्टि’ के प्रक्षेपण की सराहना करते हुए इसे नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति युवाओं के जुनून का प्रमाण बताया।

बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप गैलेक्सीआई का मिशन ‘दृष्टि’ उपग्रह रविवार को कैलिफोर्निया से स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गैलेक्सआई का मिशन दृष्टि हमारी अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है। दुनिया के पहले ऑप्टोसार उपग्रह एवं भारत में निर्मित सबसे बड़े निजी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारे युवाओं के जुनून का प्रमाण है।’’

प्रधानमंत्री ने गैलेक्सीआई के संस्थापकों और पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कंपनी के अनुसार, ‘मिशन दृष्टि’ दुनिया का पहला ऑप्टोसार उपग्रह है, जो इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल (ईओ) और सिंथेटिक अपर्चर रडार (एसएआर) सेंसरों को एक ही संचालन प्लेटफ़ॉर्म में जोड़ता है।

भाषा शोभना सुरेश

सुरेश