प्रधानमंत्री मोदी ने ओणम पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने ओणम पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 09:28 AM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 09:28 AM IST

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ओणम के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह फसल उत्सव खुशियों, एकजुटता और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाता है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आप सभी को शानदार ओणम की शुभकामनाएं। यह एक जीवंत त्योहार है, जिसे दुनियाभर में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है।”

उन्होंने कहा, ‘‘यह त्योहार खुशियों, एकजुटता और समृद्धि की भावना को और मजबूत करे।’’

ओणम मुख्य रूप से केरल में हर वर्ष मनाया जाने वाला प्रमुख फसल उत्सव है।

भाषा

गोला वैभव

वैभव