प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में चार पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में चार पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में चार पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया
Modified Date: July 17, 2026 / 10:19 pm IST
Published Date: July 17, 2026 10:19 pm IST

अहमदाबाद, 17 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 109 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित प्रताप नगर, गोधरा, पोरबंदर और भक्तिनगर रेलवे स्टेशनों का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ये देश भर के उन 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों में शामिल हैं जिन्हें मोदी ने इस योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित किया।

इसमें कहा गया कि ये कदम भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण में एक और मील का पत्थर है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वडोदरा मंडल के प्रताप नगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ हुए कायाकल्प को प्रदर्शित करने वाली एक विशेष प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रताप नगर, भक्तिनगर, पोरबंदर और गोधरा रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किए जाने के साथ ही गुजरात में पुनर्विकसित अमृत भारत स्टेशनों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।’’

भाषा शफीक माधव

माधव


लेखक के बारे में