PM Modi On Khaleda Zia Passed Away : बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और BNP चेयरपर्सन खालिदा जिया के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उनके परिवार और बांग्लादेश के लोगों के प्रति संवेदनाएं जताईं और खालिदा जिया के भारत-बांग्लादेश संबंधों तथा विकास में योगदान को याद किया।

PM Modi On Khaleda Zia Passed Away : बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

PM Modi On Khaleda Zia Passed Away

Modified Date: December 30, 2025 / 11:56 am IST
Published Date: December 30, 2025 11:51 am IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने खालिदा जिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
  • पीएम मोदी ने X (पूर्व में Twitter) पर अपने भावुक पोस्ट में परिवार और बांग्लादेश के लोगों को संवेदना दी।
  • खालिदा जिया के भारत-बांग्लादेश संबंधों और विकास में योगदान को याद किया जाएगा।

PM Modi On Khaleda Zia Passed Away  ढाका: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया का आज यानी मंगलवार 30 दिसंबर को निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा की ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और BNP चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और बांग्लादेश के सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।

PM Modi On Khaleda Zia Passed Away  ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे। बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर, बांग्लादेश के विकास के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुझे 2015 में ढाका में उनसे हुई अपनी गर्मजोशी भरी मुलाकात याद है। हमें उम्मीद है कि उनकी सोच और विरासत हमारी साझेदारी को आगे भी राह दिखाती रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।

पीएम मोदी ने महीने की शुरुआत में व्यक्त की थी चिंता

PM Modi On Khaleda Zia Passed Away  दरअसल, खालिदा जिया गंभीर रूप से बीमार थीं और 23 नवंबर से कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती थे। उनका इलाज चल रहा था। बीएनपी के मीडिया सेल ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किया, “खालिदा जिया का निधन फज्र की नमाज के ठीक बाद सुबह करीब 6:00 बजे हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महीने की शुरुआत में सार्वजनिक रूप से चिंता व्यक्त की थी और जिया के लिए दिल्ली में बेहतर इलाज की पेशकश की थी। जिया के प्रति प्रधानमंत्री की चिंता पर बीएनपी ने आभार प्रकट किया था।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.