प्रधानमंत्री मोदी ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 10:39 AM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 10:39 AM IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महान गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारतीय संगीत की दुनिया में उनके अतुलनीय योगदान को आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को हुआ था और उनका निधन छह फरवरी 2022 को हुआ।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्रद्धेय लता दीदी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने अपनी दिव्य गायन प्रतिभा से दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया। उन्होंने भारतवर्ष को न केवल अपने सुमधुर सुरों से सजाया-संवारा, बल्कि देश की समृद्धि से जुड़ी हर पहल को भी सदैव प्रोत्साहित किया।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय संगीत जगत में उनका अप्रतिम योगदान युग-युगांतर तक स्मरणीय रहेगा।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी