प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 10:07 AM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 10:07 AM IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि राष्ट्र के सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का उनका जज्बा भारत के युवाओं के लिए साहस और प्रेरणा का प्रतीक बना हुआ है।

स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब के बंगा गांव में हुआ था, जो उस समय भारत के लायलपुर जिले में था। यह स्थान अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में फैसलाबाद जिले का हिस्सा है। भगत सिंह को 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। अपने अदम्य साहस और शौर्य से उन्होंने आजादी के आंदोलन को नयी धार दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र के सम्मान के लिए सर्वस्व न्योछावर करने का उनका जज्बा भारत के नौजवानों की हिम्मत और हौसले का प्रतीक है।’’

भाषा

खारी सिम्मी

सिम्मी