PM Modi Speech in Rajya Sabha: क्या है मोदी के स्वास्थ्य का राज? राज्यसभा में प्रधानमंत्री बोले- मैं रोज 2 किलो गाली खाता हूं..
क्या है मोदी के स्वास्थ्य का राज? राज्यसभा में प्रधानमंत्री बोले- मैं रोज 2 किलो गाली खाता हूं.. PM Modi reveals health secrets in Rajya Sabha
PM Modi Speech in Rajya Sabha. Image Source- Sansad TV
नई दिल्लीः PM Modi Speech in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट सत्र के सातवें दिन गुरुवार को राज्यसभा में पहुंचे। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस और TMC सहित अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मेरे से किसी ने पूछा मोदी जी आपके स्वास्थ्य का क्या राज है, मैंने कहा रोज 2 किलो गाली खाता हूं। ये मोदी की कब्र क्यों खोदना चाहते हैं, ये सिर्फ नारा नहीं है ये उनके भीतर का प्रतिबिम्ब है क्यों कि हमने 370 की दीवार गिरा दी, इसलिए मोदी की कब्र खोदना चाहते हैं। मोदी ने कहा- हमने नार्थ ईस्ट में शांति लेकर आए , पाकिस्तानी आतंकियों को घर में घुसकर जवाब देते हैं। आपरेशन सिंदूर करते हैं इसकी उनको परेशानी होती है, इसलिए वे मोदी की कब्र खोदते हैं। माओवादी आतंक से निपटने के लिए कदम उठाते हैं, हमने सिंधू जल समझौते को हटा दिया इसलिए वे मोदी की कब्र खोदते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की परेशानी कुछ और है ये पचा नहीं पा रहे कि मोदी यहां तक पहुंचा कैसे और पहुंचा तो पहुंचा अब तक टिका कैसे। ये तो मानकर बैठे थे प्रधानमंत्री पद इनके परिवार की जागीर है।
कांग्रेस पर भी बोला हमला
PM Modi Speech in Rajya Sabha: इस दौरान पीएम मोदी ने इकोनॉमी के संदर्भ में कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेजर इकोनॉमी में भारत की ग्रोथ बहुत हाई है। हाई ग्रोथ और लो इन्फ्लेशन ये यूनिक संयोग है। ये हमारी अर्थलव्यवस्था की मजबूती है। जब देश आजाद हुआ तब हम दुनिया की 6 नंबर की इकोनॉमी थे, लेकिन इन लोगों ने (कांग्रेस ने) ऐसा इतिहास करके रखा कि 11 पर पहुंचा दिया। PM ने कहा कि आज हम 3 पर जाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज कोई भी सेक्टर हो साइंस हो स्पेस हो स्पोर्ट्स हो हर क्षेत्र में भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है।
खरगे पर भी साधा निशाना
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा, मेरी एक प्रार्थना है। आदरणीय खरगे जी की उम्र को देखते हुए, अगर वे बैठकर भी नारे बोलना चाहें तो बोल सकते हैं। पीछे कई सारे युवा नेता हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति जी ने देश के मध्यम वर्ग, इस देश के निम्न-मध्यम वर्ग, गरीब, गांव, किसान, महिलाएं, विज्ञान हो, प्रौद्योगिकी हो, बहुत ही विस्तार से भारत के प्रगति का एक स्वर संसद में गूंजा है। देश के नौजवान भारत के सामर्थ्य को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं, इसकी भी विस्तार से चर्चा की गई है। राष्ट्रपति जी ने भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति भी विश्वास व्यक्त किया है। यह हम सबके लिए प्रेरक है।
यह भी पढ़ेंः-
- Tata Power Share Price: Q3 रिजल्ट से निवेशकों को झटका! फिर भी ब्रोकरेज क्यों है बुलिश? जानिए वो बड़ी वजह जो बदल सकती है गेम
- Mahua Moitra Affair News: महुआ मोइत्रा और प्रशांत किशोर के बीच अफेयर? सोशल मीडिया पर कथित चैट वायरल, अब TMC सांसद ने कह दी ये बड़ी बात
- Harda Fataka Factory Blast: फैक्ट्री ब्लास्ट को दो साल पूरे, पर जख्म आज भी हरे… न घर मिला, न मुआवजा, सरकार से टूटी उम्मीद, सुनिए पीड़ितों का दर्द
- Naxalites Surrender Chhattisgarh News: नक्सल संगठन को तगड़ा झटका.. सीनियर लीडर सोमडू मड़कम समेत 12 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, जानें कितना था इनाम
- Paharpur Railway Station Viral Video: रेलवे ट्रैक पार कर रही थी महिला, अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आई, और…! उठने की हालत में भी नहीं रही घायल, वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप!
- Girlfriend Boyfriend Viral Video: 5 साल तक बनाया संबंध, फिर इस चीज से इंकार… अब प्रेमी का कॉलर पकड़कर पुलिस कंट्रोल रूम घसीट लाई युवती, पूरा ड्रामा कैमरे में कैद

Facebook


