PM Modi Address to Nation: बहनों-बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का क्या अंजाम होता है आतंकियों ने देखा, देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कही ये बात, देखें लाइव
PM Modi Address to Nation: बहनों-बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का क्या अंजाम होता है आतंकियों ने देखा, देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कही ये बात, …

PM Modi Address to Nation
- प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के शौर्य और वीरता की सराहना की।
- उन्होंने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले को देश के लिए घिनौना और कायरतापूर्ण कृत्य बताया।
- आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए भारतीय सेना को पूरी छूट देने का संदेश दिया।
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को हुए युद्धविराम के दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित किया। यह युद्धविराम भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के बाद हुआ है। देश को संबोधित करते हुए पीएम मोद ने कहा कि पाकिस्तान के साथ सीजफायर के 51 घंटे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका संयम दोनों देखा है। मैं सबसे पहले भारत की पराक्रमी सेनाओं को सशस्त्र बलों को हमारी खुफिया एजेंसियों को वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की तरफ से सैल्यूट करता हूं।
हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिे असीम शौर्य का प्रदर्शन किया। मैं उनकी वीरता,साहस और पराक्रम को आज समर्पित करता हूं हमारे देश की हर माता-बहन और बेटी को।
सैनिकों ने ऑपरेशन के लक्ष्यों की प्राप्ति की
हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन किया। मैं उनकी वीरता,साहस और पराक्रम को आज समर्पित करता हूं हमारे देश की हर माता-बहन और बेटी को।
आतंकियों ने निर्दोष लोगों को उनके परिवार के सामने मारा
22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई थी, उसने देश और दुनिया को झकझोर दिया था। छुट्टियां मना रहे निर्दोष मासूमों को उनके परिवार के सामने, बच्चों के सामने बेरहमी से मार डालना ये आतंक का बहुत वीभत्स चेहरा है। यह देश के सद्भाव को तोड़ने की घिनौनी कोशिश भी थी। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से ये पीड़ा बहुत बड़ी थी।
हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए सेनाओं को पूरी छूट दी
इस आतंकी हमले के बाद सारा राष्ट्र हर नागरिक हर समाज हर वर्ग हर राजनीतिक दल एक स्वर में आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए उठ खड़ा हुआ। हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारत की सेनाओं को पूरी छूट दे दी। आज हर आतंकी आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बहनों बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है।
https://www.youtube.com/watch?v=zzPwalBUdNw
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा किए गए आतंकवादी हमले के बाद आतंकवादियों को कड़ा जवाब दिया और आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: PM Modi said this while addressing the country

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm