नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर एक बेहद खूबसूरत और विलक्षण वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में गुजरात के मोढेरा के सूर्य मंदिर का एक विहंगम दृश्य दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें- बीजेपी के सदस्यता अभियान पर कांग्रेस का पलटवार, प्रेस कॉन्फ्रेंस क…
मोढेरा के सूर्य मंदिर का वीडियो ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘मोढेरा का प्रतिष्ठित सूर्य मंदिर बारिश के दिन शानदार दिख रहा है।’ बता दें कि गुजरात के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। राज्य के कई जिलों में बांधों मे जलस्तर बढ़ गया है। हालात बिगड़ने पर जलाशयों के गेट खोले जा रहे हैं।

Modhera’s iconic
Sun Temple looks splendid on a rainy day !

Have a
look. pic.twitter.com/yYWKRIwlIe

Narendra Modi (@narendramodi) August
26, 2020

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो और उसके साथ एक नई कविता पोस्ट की थी। शेयर किए गए वीडियो में पीएम मोदी मोर को दाना खिलाते दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो में पीएम मोदी टहलते हुए तो कभी बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस पार्टी में बड़े फेरबदल की मांग, 23 बड़े नेताओं ने सोनिया गांधी को लि…
सुबह के समय टहलते वक्त पीएम मोदी नियमित मोरों को दाना खिलाते हैं, यह पीएम मोदी की दिनचर्या में शामिल है, बीते दिनों इसकी तस्वीरें सामने आई थी।
ये भी पढ़ें: घरेलू कलह से परेशान होकर पति बन गया किन्नर, बेटा-पत्नी की नहीं की प…
वीडियो में दिख रहीं तस्वीरें पीएम मोदी की दिनचर्या की हैं जिसमें उन्हें लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास और उनके कार्यालय तक की गतिविधियों को देखा जा सकता है। पीएम मोदी ने अपने आवास पर ग्रामीण इलाकों जैसे ऐसे ढांचे भी बनवाएं हैं जहां पक्षी अपना घोंसला बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें: फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग से हटा प्रतिबंध, फेस्क मास्क पहनने…