वेस्ट बंगाल चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बंगाल दौरा लगातार चर्चा में बना हुआ है। झालमुढ़ी खाने के बाद अब पीएम मोदी हुगली नदी में नाव की सवारी करते नजर आए।
शुक्रवार सुबह उन्होंने कोलकाता में हुगली नदी पर नाव की सवारी की और इस दौरान की तस्वीरें खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कीं
तस्वीरों में पीएम मोदी बेहद सहज अंदाज में दिखाई दिए। वे नाव में बैठकर हाथ में कैमरा लिए खुद फोटोग्राफी करते नजर आए।
इस दौरान उनके आसपास स्थानीय लोग भी मौजूद थे, जिनसे उन्होंने बातचीत की। पीएम मोदी की यह छवि एक आम नागरिक की तरह लोगों के बीच जुड़ने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है।
अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने गंगा और बंगाल के रिश्ते को बेहद भावनात्मक अंदाज में बयान किया। उन्होंने लिखा कि हर बंगाली के लिए गंगा का विशेष महत्व है और यह कहा जा सकता है कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है।
पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने सुबह का कुछ समय हुगली के तट पर बिताया, जिसे उन्होंने माँ गंगा के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर बताया। इस दौरान उन्हें नाव चलाने वाले लोगों से मिलने का मौका मिला।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में यह भी दोहराया कि वे पश्चिम बंगाल के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हुगली के तट पर बिताए गए इस समय ने उनके इस संकल्प को और मजबूत किया है।
ऐसे समय में पीएम मोदी का यह अलग अंदाज कभी झालमुढ़ी का स्वाद लेना और अब हुगली में नाव की सवारी करना—राजनीतिक संदेश के साथ-साथ सांस्कृतिक जुड़ाव की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।