PM Modi On Women Reservation Bill Lok Sabha : सड़क-रेल विकास नहीं, ये है असली तरक्की! संसद में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिला आरक्षण पर विपक्ष को मित्र के तौर पर दी सलाह

Ads

महिला आरक्षण कानून पर लोकसभा में चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि असली विकास तब होगा जब महिलाएं नीति निर्धारण में पूरी भागीदारी निभाएंगी और सभी दलों से इस पहल का समर्थन करने की अपील की।

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 03:51 PM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 03:53 PM IST

PM Modi On Women Reservation Bill Lok Sabha / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक को बताया ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कदम
  • कहा- विकसित भारत के लिए महिलाओं की पूर्ण भागीदारी जरूरी
  • विपक्ष से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन करने की अपील

नई दिल्ली : PM Modi On Women Reservation Bill Lok Sabha महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विधेयकों पर लोकसभा में चल रही चर्चा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस पल को देश के लिए ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि महिला आरक्षण केवल एक कानून नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की ओर एक बड़ा कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस चर्चा और मंथन से जो परिणाम निकलेंगे, वे आने वाले समय में देश की राजनीति का नया स्वरूप तय करेंगे।

PM Modi Parliament Speech असली विकास तब है जब महिलाएं पूरी तरह भागीदार बनेगी

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि 21वीं सदी का भारत आज नए आत्मविश्वास के साथ वैश्विक पटल पर अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने विकसित भारत की परिभाषा को स्पष्ट करते हुए कहा कि इसका मतलब केवल सड़कों, रेल नेटवर्क या बुनियादी ढांचे के आंकड़ों तक सीमित नहीं है। असली विकास तब है जब देश की नीति निर्धारण प्रक्रिया में आधी आबादी मतलब महिलाएं पूरी तरह से भागीदार बनें। पीएम मोदी ने स्वीकार किया कि इस दिशा में पहले ही काफी देरी हो चुकी है और अब इसे स्वीकार करने का समय आ गया है।

PM Modi Speech Loksabha विपक्षी दलों को मित्र के रूप में सलाह

सदन में मौजूद विपक्षी दलों और नेताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने मित्र के तौर पर एक सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि जो लोग केवल राजनीतिक नफा-नुकसान की दृष्टि से सोचते हैं, उन्हें इस विषय की गंभीरता और राष्ट्रीय महत्व को समझना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंथन से निकलने वाला यह अमृत न केवल राजनीति को बदलेगा, बल्कि देश की दिशा और दशा को भी नई ऊंचाई प्रदान करेगा।उन्होंने सभी सांसदों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन करने की अपील की है ।

इन्हें भी पढ़ें:-