पुलिसकर्मी नई और जनोन्मुख पुलिस व्यवस्था से जनता का विश्वास पाएं: राजस्थान के डीजीपी शर्मा

Ads

पुलिसकर्मी नई और जनोन्मुख पुलिस व्यवस्था से जनता का विश्वास पाएं: राजस्थान के डीजीपी शर्मा

  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 05:59 PM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 05:59 PM IST

जयपुर, छह जुलाई (भाषा) राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा ने नई एवं जनोन्मुख पुलिस व्यवस्था पर जोर दिया है।

वह सोमवार को यहां राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के 55 नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों को उनका आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ होने के अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

यह प्रशिक्षण यहां राजस्थान पुलिस अकादमी में आरंभ हुआ। शर्मा ने उद्घाटन सत्र में नवनियुक्त अधिकारियों से नई चुनौतियों से लड़ने के लिए नई और जनोन्मुख पुलिस व्यवस्था कर जनता का विश्वास प्राप्त करने का आह्वान किया।

सरकारी बयान के अनुसार शर्मा ने नये अधिकारियों से कहा कि राजस्थान पुलिस में उनका प्रवेश संविधान, कानून और जनसेवा के प्रति समर्पित उत्तरदायित्वपूर्ण जीवन की शुरुआत है तथा पुलिस वर्दी अधिकार के साथ-साथ संवेदनशीलता, निष्पक्षता, ईमानदारी, अनुशासन एवं जवाबदेही का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं से अपेक्षा की है कि वे प्रशिक्षण अवधि का अधिकतम लाभ उठाते हुए शारीरिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों, मानवाधिकारों के सम्मान और टीम भावना का विकास करें ताकिक वे भविष्य में आने वाली चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकेंगे।

कार्यक्रम में महानिदेशक पुलिस (प्रशिक्षण) अनिल पालीवाल ने पुलिस अधिकारियों को पूर्ण अनुशासन एवं प्रतिबद्धता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा अच्छे पुलिस अधिकारी बनने की दिशा में प्रशिक्षण के महत्व की जानकारी दी।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार