प्रह्लाद जोशी ने फ्रांसीसी शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, छात्र-शिक्षक आवाजाही बढ़ाने पर चर्चा
प्रह्लाद जोशी ने फ्रांसीसी शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, छात्र-शिक्षक आवाजाही बढ़ाने पर चर्चा
नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को अपने फ्रांसीसी समकक्ष फिलिप बैप्टिस्ट से मुलाकात की और छात्रों तथा शिक्षकों की आवाजाही बढ़ाने के साथ ही शिक्षा, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में भारत-फ्रांस साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
बैठक के बाद जोशी ने कहा कि ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026’ दोनों देशों के बीच शैक्षणिक और शोध के क्षेत्र में करीबी संबंधों के जरिए साझेदारी को मजबूत करने, नवाचार को बढ़ावा देने और भविष्य के लिए तैयार प्रतिभाओं का निर्माण करने का एक मजबूत मंच उपलब्ध कराता है।
जोशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘फ्रांस के उच्च शिक्षा, शोध और अंतरिक्ष मंत्री फिलिप बैप्टिस्ट के साथ शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में भारत-फ्रांस साझेदारी को और मजबूत करने को लेकर चर्चा की।’
उन्होंने कहा कि बैठक में छात्रों और शिक्षकों की आवाजाही बढ़ाने, संस्थानों के बीच साझेदारी एवं संयुक्त शोध को मजबूत करने, संशोधित ‘म्युचुअल रिकॉग्निशन ऑफ क्वालीफिकेशन्स एग्रीमेंट’ को आगे बढ़ाने तथा एसपीएआरसी, जीआईएएन और जीवन विज्ञान एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में फ्रांसीसी-भारतीय परिसर के माध्यम से सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
भाषा
शुभम नरेश
नरेश

Facebook


