प्रणब दा की ध्वज वंदना करते फोटो वायरल, शर्मिष्ठा ने कहा डर्टी पॉलिटिक्स

Ads

प्रणब दा की ध्वज वंदना करते फोटो वायरल, शर्मिष्ठा ने कहा डर्टी पॉलिटिक्स

  •  
  • Publish Date - June 8, 2018 / 09:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

नागपुर। नागपुर में आरएसएस के दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रणब दा की धव्ज को आदर देते एक फोटो वायरल हो रही है। बेटी शर्मिष्टा ने इस बीजेपी की चालत बताते हुए कहा कि जिसका डर था वही हुआ। प्रणब दा की संघ के कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में केजरी के पोस्टर, विपक्ष खोजबीन में जुटा

तस्वीरों में प्रणब मुखर्जी संघ के नेताओं के जैसे सैल्यूट करते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद प्रणब दा की बेटी शर्मिष्ठा ने इसे भाजपा की साजिश बताया है। फोटो वायरल होने के बाद शर्मिष्ठा ने बयान दिया कि इसलिए मैने पिता को कार्यक्रम में न जाने की सलाह दी थी। क्योंंकि मंच पर दिया गया उनका भाषण भुला दिया जाएगा, और उनकी फोटो को डर्टी पॉलिटिक्स में इस्तेमाल किया जाएगा।  

ये भी पढ़ें- शिवराज ने की अमिताभ की डिग्रियों पर टिप्पणी, कांग्रेस ने कहा- दामाद का अपमान

मंच पर प्रणब दा मोहन भागवत के साथ वंदना करते हुए ध्वज को सैल्यूट करते नजर आ रहे है। बतादें प्रणब दा के नागपुर में आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने का कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने विरोध किया था। और संघ के कार्यक्रम से दूर रहने की सलाह दी थी।

 

वेब डेस्क, IBC24