Praneet More Comedy Show Controversy : ‘370 रुपये की बिरयानी’ वाले बयान पर NCW का बड़ा एक्शन! कॉमेडियन और युवक को तलब, पुलिस को भी आदेश

Ads

गुरुग्राम के एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो में महिलाओं पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने कॉमेडियन प्रणित मोरे और टिप्पणी करने वाले युवक को तलब किया है, जबकि हरियाणा पुलिस को भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 06:56 PM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 06:58 PM IST

Praneet More Comedy Show Controversy

HIGHLIGHTS
  • 370 रुपये की बिरयानी' वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
  • राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया।
  • कॉमेडियन प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस जारी।

नई दिल्ली : Praneet More Comedy Show Controversy :  गुरुग्राम में प्रणित मोरे के एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो में महिलाओं पर की गई एक अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है। शो के दौरान ‘370 रुपये की बिरयानी’ वाले एक शर्मनाक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले पर अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने बड़ा एक्शन लिया है। आयोग ने हरियाणा पुलिस (DGP) को इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

आयोजकों और मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने इस वायरल वीडियो पर नाराजगी जताई है। आयोग का कहना है कि कॉमेडी और मनोरंजन के नाम पर महिलाओं के प्रति ऐसी घटिया बातों को सही ठहराना बेहद निंदनीय है, इससे महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा को ठेस पहुँचती है। Praneet More Biryani Controversy आयोग ने हरियाणा पुलिस से शो के आयोजकों और मैनेजमेंट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज करने को कहा है और 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

प्रणित मोरे और युवक को प्रणित मोरे

मामले को गंभीर देखते हुए महिला आयोग ने शो करने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे और 370 की बिरयानी’ वाली बात कहने वाले हिमांशु जांगड़ा दोनों को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इन दोनों को आगामी 22 जून को दोपहर 4 बजे अपने सामने हाजिर होने का सख्त आदेश दिया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद अब दोनों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें