President Draupadi Murmu Visit Mahakumbh | Source : IBC24 File Photo
प्रयागराज। Prayagraj Mahakumbh 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में प्रतिदिन लाखों लोग पहुंचकर त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित तमाम राजनीतिक नेताओं ने भी महाकुंभ में स्नान किया हैं। वहीं, अभिनेत्री हेमा मालिनी और अनुपम खेर, ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा समेत अन्य हस्तियों ने भी स्नान में भाग लिया। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार को संगम पर पवित्र अनुष्ठान में भाग लेने के लिए प्रयागराज आएंगी।
बता दें कि राष्ट्रपति सुबह 11 बजे प्रयागराज पहुंचेंगी और शाम चार बजे तक यहां रहेंगी। इस दौरान फ्लोटिंग जेटी पर संगम स्नान, पूजन करेंगी। यहां से अक्षयवट दर्शन, पूजन, हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद सेक्टर तीन स्थित यमुना संकुल में राष्ट्रपति भोजन करेंगी। जिसके बाद डिजिटल कुम्भ अनुभूति केंद्र का अवलोकन कर अरैल घाटर ट जाएंगी और फिर हेलीकॉप्टर से बमरौली और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति की अगुवाई के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 10:30 बजे प्रयागराज आ जाएंगे।
सीएम यहां राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम चार बजे के बाद आईट्रिपलसी में अफसरों के साथ माघी पूर्णिमा की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन के पूर्व उनके कार्यालय के अफसर शनिवार को प्रयागराज आ गए। उन्होंने उन सभी स्थानों का भ्रमण किया जहां राष्ट्रपति को जाना है। रविवार को फ्लीट रिहर्सल किया जाएगा।
No products found.
Last update on 2026-02-12 / Affiliate links / Images from Amazon Product Advertising API