नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से शुरू होने वाले पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रवास पर हिमाचल प्रदेश जाएंगी। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी।
उनके कार्यालय ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास में रहेंगी।
राष्ट्रपति भवन ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए 27 अप्रैल से एक मई, 2026 तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी।
वह 28 अप्रैल को शिमला स्थित लोक भवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगी।
बयान में कहा गया है कि 29 अप्रैल को वह अटल सुरंग का दौरा करेंगी।
मुर्मू 30 अप्रैल को पालमपुर में चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन, वह राष्ट्रपति निवास, मशोबरा में ‘जलपान’ की मेजबानी करेंगी।
बयान में आगे कहा गया है, “राष्ट्रपति एक मई को दिल्ली रवाना होने से पहले शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान का दौरा करेंगी।”
भाषा प्रशांत धीरज
धीरज