भोपालः MP Nigam Mandal Niyukti New List मध्यप्रदेश में विभिन्न विकास प्राधिकरणों के साथ-साथ निगम मंडलों में नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर मधुसूदन सिंह भदौरिया की नियुक्ति की गई है। वहीं, सुधीर गुप्ता और वेद प्रकाश शिवहरे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। भदौरिया संघ पृष्ठभूमि से जुड़े हैं, जबकि सुधीर गुप्ता सिंधिया खेमे से और वेद प्रकाश शिवहरे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के खेमे के नेता माने जाते हैं।
MP Nigam Mandal Niyukti New List इसी तरह उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) के अध्यक्ष पद पर रविंद्र सोलंकी को नियुक्त किया गया है। मुकेश यादव और रवि वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पांच अन्य सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। अमरकंटक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र भारती को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SADA) के अध्यक्ष के रूप में अशोक शर्मा को नियुक्त किया गया है, जबकि हरीश मेवाफरोश को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सहकारिता विभाग के तहत अपेक्स बैंक के अध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह यादव की नियुक्ति की गई है।