जमशेदपुर, सात फरवरी (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को यहां श्रीजगन्नाथ मंदिर और एक आध्यात्मिक केंद्र की आधारशिला रखेंगी।
श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र न्यास के प्रबंध न्यासी एस.के. बेहरा ने शनिवार को एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति 26 फरवरी को ‘भूमि पूजन’ करेंगी और मंदिर परिसर की आधारशिला रखेंगी।
बेहरा ने कहा कि आध्यात्मिक केंद्र न्यास की आगामी महत्वपूर्ण परियोजना का आधारशिला होगा।
उन्होंने कहा, “हालांकि अंतिम मंदिर संरचना को पूरा होने में लगभग चार साल लगेंगे, न्यास ने आध्यात्मिक केंद्र को प्राथमिकता दी है ताकि यह पहले काम करना शुरू कर सके।”
बेहरा ने कहा, यह शोध विद्वानों और छात्रों के लिए आध्यात्मिक विज्ञान और सांस्कृतिक विरासत का पता लगाने के मकसद से एक केंद्र के रूप में काम करेगा, जो उनके भविष्य हेतु एक नैतिक और बौद्धिक आधार प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा, 2.5 एकड़ में फैले इस मंदिर का निर्माण पूरी तरह से पत्थर से किया जाएगा, जो उत्कृष्ट शिल्प कौशल और पारंपरिक मंदिर वास्तुकला का प्रदर्शन करेगा।
बेहरा ने कहा कि आध्यात्मिक केंद्र और मंदिर के गर्भगृह का समय पर पूरा होना सुनिश्चित करने के लिए निर्माण कार्य वर्तमान में पूरे जोरों पर चल रहा है।
बेहरा ने कहा कि इस परियोजना की जड़ें उस समय से जुड़ी हैं जब द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल थीं, जब यह जमीन मूल रूप से आवंटित की गई थी।
भाषा प्रशांत माधव
माधव