नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी से उनके संदेशों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि भगवान महावीर के पांच सिद्धांत – अहिंसा, सत्य, अस्तेय (चोरी न करना), ब्रह्मचर्य (आत्म-संयम) और अपरिग्रह हमें जीवन में सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि इन सिद्धांतों को अपनाकर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘भगवान महावीर ने समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई और बेहतर जीवन का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं सदा प्रासंगिक रहेंगी। इस शुभ अवसर पर, आइए हम उनके संदेशों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्र की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लें।’’
उन्होंने अपने संदेश में मंगलवार को मनाए जाने वाले महावीर जयंती के अवसर पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से जैन समुदाय के लोगों की शुभकामनाएं दीं।
भाषा धीरज नरेश
नरेश