राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं

Ads

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं

  •  
  • Publish Date - April 4, 2026 / 07:31 PM IST,
    Updated On - April 4, 2026 / 07:31 PM IST

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को ईस्टर की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और सभी से बेहतर भविष्य के लिए सद्भाव, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

ईस्टर ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु ईसा मसीह का पुनर्जीवित होना लोगों को सत्य, प्रेम, करुणा, त्याग और क्षमा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

मुर्मू ने कहा, ‘‘इस अवसर पर, आइए हम सद्भाव, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को दोहराएं और एक बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करें।’’

राष्ट्रपति ने भारत और विदेश में रहने वाले सभी लोगों, विशेषकर ईसाई समुदाय को अपनी शुभकामनाएं और बधाई दीं।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल