प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को टोंक में जनसभा करेंगे

Ads

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को टोंक में जनसभा करेंगे

  •  
  • Publish Date - April 22, 2024 / 05:44 PM IST,
    Updated On - April 22, 2024 / 05:44 PM IST

जयपुर, 22 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को टोंक सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा की राजस्थान इकाई के महामंत्री श्रवण सिंह बगडी ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार सुबह टोंक जिले के उनियारा क्षेत्र में मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे।

टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने सुखबीर सिंह जौनपुरिया को उम्मीदवार बनाया है।

राजस्थान में 12 लोकसभा क्षेत्रों में पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को हुआ था। बाकी बची 13 सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

भाषा कुंज पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार