निजी अस्पतालों ने दिल्ली सरकार से ज्यादा टीके खरीदे: भाजपा

निजी अस्पतालों ने दिल्ली सरकार से ज्यादा टीके खरीदे: भाजपा

निजी अस्पतालों ने दिल्ली सरकार से ज्यादा टीके खरीदे: भाजपा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: May 27, 2021 11:32 am IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) भाजपा ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली के निजी अस्पतालों ने दिल्ली सरकार की तुलना में अधिक कोविड रोधी टीके खरीदे हैं। पार्टी ने अरविंद केजरीवाल सरकार को उसके टीकाकरण कार्यक्रम और शहर में ऑक्सीजन उत्पादन को मजबूत करने के दावों पर कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की ।

भाजपा प्रवक्ता सम्बित पात्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने सीधे 8.17 लाख से अधिक खुराकें खरीदी हैं जबकि निजी अस्पतालों ने 9.04 लाख से अधिक खुराकें खरीदी हैं और इस बात पर हैरानी जताई कि क्या निजी अस्पताल सरकार से ज्यादा मजबूत हैं।

पात्रा ने कहा कि केजरीवाल राजनीति’ करने के लिए रोजाना प्रेस वार्ता करते हैं और दूसरे से बेहतर दिखने की हौड़ में शामिल होते हैं जबकि तथ्य यह है कि उनकी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में अब तक किए गए कुल टीकाकरण में से केवल 13 प्रतिशत के लिए खुराकें उपलब्ध कराई हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली को 45 लाख से अधिक खुराकें निशुल्क दी हैं।

पात्रा ने रेखांकित किया कि ठीक एक महीने पहले आम आदमी पार्टी के नेता ने घोषणा की थी कि शहर में एक महीने के अंदर 44 ऑक्सीजन संयंत्र होंगे जिसमें से आठ केंद्र के होंगे। पात्रा ने जानना चाह कि केजरीवाल की सरकार अबतक कितने ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित कर पाई है।

भाजपा नेता ने केंद्र द्वारा बच्चों के लिए जल्द से जल्द टीका खरीदने की केजरीवाल की मांग को लेकर उनपर गलत जनकारी फैलाने का आरोप लगाया। दवा कंपनी फाइजर ने दावा किया है कि उसका टीका 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए उपयुक्त साबित हुआ है।

पात्रा ने कहा कि फिलहाल दुनिया में कहीं भी बच्चों का टीकाकरण नहीं किया जा रहा है।

पात्रा ने कहा, “ हम बच्चों को परीक्षण के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। केजरीवाल को उन्हें अपनी राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए।”

भाषा

नोमान उमा

उमा


लेखक के बारे में