रांची में जमुई की घटना के विरोध में प्रदर्शन

Ads

रांची में जमुई की घटना के विरोध में प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 08:09 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 08:09 PM IST

रांची, 22 सितंबर (भाषा) बिहार के जमुई जिले में एक लड़की का कथित यौन उत्पीड़न करने के विरोध में मंगलवार को झारखंड के रांची में वामपंथी संगठनों ने प्रदर्शन किया।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राज्य इकाई के सचिव त्रिलोकी नाथ ने आरोप लगाया कि बिहार में महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं।

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन (ऐपवा) की नेता नंदिता भट्टाचार्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ नारे के बावजूद लड़कियां ‘चाहे सड़कों पर हों या स्कूलों और कॉलेजों में’, वे सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘इस पर रोक लगनी चाहिए।’

अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन के दौरान दोनों संगठनों के सदस्यों ने सरकार खिलाफ नारे लगाए।

जमुई में सड़क किनारे एक लड़के और एक लड़की को लोगों के एक समूह द्वारा प्रताड़ित किए जाने का एक कथित वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश

ताजा खबर