PUC New Rates
नई दिल्ली। अगर आप भी देश की राजधानी दिल्ली के रहने वाले हैं और खुद के वाहन से आना-जाना करते हैं तो ये खबर आपके होश उड़ा देगी। अब आपको अपनी गाड़ी का पाॅल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) रिन्यू करवाने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। एक आदेश के अनुसार, गाड़ी के फ्यूल टाइप के आधार पर PUC शुल्क में 40 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में पीयूसी शुल्क में 13 साल बाद यह बढ़ोतरी की गई है।
PUC के लिए देने होंगे इतने रुपए
नए नियमों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी से चलने वाले दो-पहिया और तीन-पहिया वाहनों का PUC शुल्क 60 रुपये से बढ़कर 80 रुपये हो गया है। वहीं चार-पहिया वाहनों के लिए शुल्क 80 रुपये से बढ़कर 110 रुपये हो गए हैं। तो वहीं, डीजल वाहन चालकों को अब PUC के लिए 100 रुपये के जगह 140 रुपये देने होंगे।
इस दिन से लागू होगी नई कीमत
दिल्ली सरकार ने एक नोटिस में जानकारी देते हुए बताया कि नई कीमतें सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से अधिसूचित होते ही लागू हो जाएंगी। ऐसे में अगर आपका PUC लंबित है तो उसे नवीनीकृत करवाने का यह सही समय है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि यह वृद्धि दिल्ली सरकार के वायु गुणवत्ता बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेल खाती है कि सभी वाहन प्रदूषण मानकों को पूरा करें।