पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 नये मामले सामने आये

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 नये मामले सामने आये

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 नये मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: June 21, 2022 8:59 pm IST

पुडुचेरी, 21 जून (भाषा) पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 166107 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में सोमवार को संक्रमण के आठ नये मामले सामने आये थे ।

अधिकारी ने बताया कि 13 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जिससे संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 163995 पर पहुंच गयी है ।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुयी है और राज्य में मृतकों की कुल संख्या 1962 पर स्थिर है ।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में फिलहाल 150 उपचाराधीन मरीज हैं । सोमवार को यह आंकड़ा 129 था ।

श्रीरामुलु ने बताया कि प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीकों की 1731626 खुराक दी जा चुकी है ।

भाषा रंजन पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में