पंजाब और हरियाणा में उमस भरा मौसम रहा
पंजाब और हरियाणा में उमस भरा मौसम रहा
चंडीगढ़, पांच जुलाई (भाषा) हरियाणा के सिरसा और पंजाब के बठिंडा में रविवार को भीषण गर्मी रही जहां दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया तथा दोनों राज्यों में कई जगहों पर उमस भरी गर्मी पड़ी।
मौसम विभाग ने बताया कि सिरसा में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग ने यह भी कहा कि अंबाला, हिसार और फतेहाबाद में भी गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान क्रमशः 39.2 डिग्री, 38.9 डिग्री और 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
करनाल में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और वातावरण उमस भरा रहा।
पंजाब में पटियाला का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गुरदासपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और मोहाली का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक जुलाई को हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा था तथा रविवार को हरियाणा के गुरुग्राम और करनाल एवं पंजाब के फिरोजपुर में बारिश हुई।
विभाग ने रविवार को पूर्वानुमान जारी किया कि अगले तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के हरियाणा एवं पंजाब के बाकी हिस्सों में और आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।
भाषा
राजकुमार संतोष
संतोष

Facebook


