पंजाब : होशियारपुर में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

Ads

पंजाब : होशियारपुर में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 21, 2022 / 09:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

होशियारपुर, 21 अगस्त (भाषा) पंजाब में होशियारपुर के पास रविवार को एक कार ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों सहित चार की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर बद्दों गांव के पास हुआ। उन्होंने बताया कि जान गंवाने वालों में पांच वर्षीय बच्ची और उसकी मां भी शामिल है।

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

भाषा शफीक नरेश

नरेश