लालकिला पर धार्मिक झंडा लगाने के मामले में पंजाब से एक शख्स गिरफ्तार

लालकिला पर धार्मिक झंडा लगाने के मामले में पंजाब से एक शख्स गिरफ्तार

लालकिला पर धार्मिक झंडा लगाने के मामले में पंजाब से एक शख्स गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: June 28, 2021 6:38 am IST

नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने लाल किला पर धार्मिक झंडा लगाने से जुड़े मामले के संबंध में पंजाब से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आरोपी का नाम गुरजोत सिंह है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया, “सिंह को पंजाब में अमृतसर से गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।”

केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों किसानों की 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान पुलिस से झड़प हो गई थी।

ट्रैक्टर चला रहे कई प्रदर्शनकारी लाल किले पहुंचकर, इस ऐतिहासिक धरोहर के भीतर प्रवेश कर गए थे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने इसके गुंबद और इसकी प्राचीर पर धार्मिक झंडे भी लगा दिए थे जहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।

भाषा नेहा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में