पंजाब : पुलिस हिरासत में व्यक्ति ने की आत्महत्या

Ads

पंजाब : पुलिस हिरासत में व्यक्ति ने की आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - February 19, 2022 / 06:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

होशियारपुर, 19 फरवरी (भाषा) पंजाब के होशियारपुर से करीब 32 किलोमीटर दूर स्थित टांडा पुलिस थाने में एक व्यक्ति ने पुलिस हिरासत में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति की पहचान दसूया के रहने वाले राकेश कुमार (40) के रूप में की गयी है और किसी मामले में उसे शुक्रवार शाम को हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने बताया कि उसे थाने लाकर लॉकअप से सटे जांच कक्ष में बिठाया गया था।

पुलिस ने बताया कि राकेश ने रात में जांच कक्ष की खिड़की से कमर के बेल्ट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक (जांच) मुख्तियार राय ने कहा कि पुलिस ने एक हेड कांस्टेबल और तीन अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ घटना के संबंध में लापरवाही बरतने के आरोप में एक मामला दर्ज किया है। राय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

भाषा रंजन अमित

अमित