पंजाब: नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में की आत्महत्या

Ads

पंजाब: नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में की आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - January 7, 2021 / 02:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

होशियारपुर, सात जनवरी (भाषा) पंजाब के होशियारपुर-चंडीगढ़ रोड पर एक कॉलेज के छात्रावास के कमरे में बीएससी नर्सिंग की एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के परेई गांव (बाजरेर) की रहने वाली सरबी कौशांक तीन जनवरी को अपनी परीक्षा के लिए होशियारपुर आयी थी और रयात बाहरा कॉलेज के छात्रावास में रह रही थी।

पुलिस ने कहा कि वह सीलिंग फैन से लटकी हुई पाई गई ।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को दाह संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया।

जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा शुभांशि उमा

उमा