पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर में चार को गिरफ्तार किया, 22 किलोग्राम हेरोइन और आग्नेयास्त्र जब्त
पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर में चार को गिरफ्तार किया, 22 किलोग्राम हेरोइन और आग्नेयास्त्र जब्त
चंडीगढ़, 14 फरवरी (भाषा) पंजाब के फिरोजपुर जिले से पुलिस ने शनिवार को चार लोगों की गिरफ्तारी की तथा हथियारों और गोला-बारूद के साथ 22 किलोग्राम से अधिक हेरोइन की बरामदगी के साथ एक नशीले पदार्थ-हथियार गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि पुलिस ने 22.295 किलोग्राम हेरोइन, दो ग्लॉक पिस्तौल, मैगजीन और कारतूस, एक कार और 2.05 लाख रुपये नकद बरामद किए।
यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।
भाषा तान्या माधव
माधव

Facebook


