पंजाब: महिला दिवस के अवसर पर विधानसभा में प्रस्ताव पारित

Ads

पंजाब: महिला दिवस के अवसर पर विधानसभा में प्रस्ताव पारित

  •  
  • Publish Date - March 8, 2021 / 10:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

चंडीगढ़, आठ मार्च (भाषा) राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं के योगदान का उल्लेख करते हुए पंजाब विधानसभा में सोमवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बजट सत्र के दौरान सदन में प्रस्ताव पेश किया।

सिंह ने कहा, ‘‘ इस अवसर पर हमें वास्तविकता के आधार पर इसका आकलन करने की जरूरत है कि राज्य में प्रत्येक महिला को सम्मान और समानता का जीवन देने की दिशा में हम कितना आगे बढ़े।’’

मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

भाषा यश दिलीप

दिलीप