आठ जिलों में सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का आदेश, हालात को देखते हुए लगाया गया नाइट कर्फ्यू

आठ जिलों में सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का आदेश, हालात को देखते हुए लगाया गया नाइट कर्फ्यू

आठ जिलों में सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का आदेश, हालात को देखते हुए लगाया गया नाइट कर्फ्यू
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: March 12, 2021 4:09 pm IST

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शुक्रवार से चार और जिलों में रात का कर्फ्यू लगाने और सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही ऐसे जिलों की संख्या आठ- लुधियाना, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, नवांशहर,कपूरथला और होशियारपुर- हो गई है जहां पर रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है।

Read More: ज्योतिरादित्य सिंधिया ऐसे तो नहीं थे! कांग्रेस ने धार्मिक दौरों को बताया सियासी दांव

राज्य के शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि स्कूली शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में ‘अध्ययन अवकाश’ की घोषणा कर दी है। मंत्री ने बताया, हालांकि, शिक्षक स्कूलों में उपस्थित रहेंगे और अगर किसी बच्चे को परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन की जरूरत होगी तो वह स्कूल आ सकता है।  उन्होंने बताया कि वार्षिक परीक्षा कोविड-19 के सख्त दिशानिर्देशों के तहत ऑफलाइन कराई जाएगी। सिंगला ने बताया कि कोविड-19 दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए परीक्षा कराने के लिए जल्द ही विस्तृत निर्देश जारी किए जाएंगे।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगा संक्रमण, आज 447 नए मरीजों की पुष्टि, 5 की मौत

गौरतलब है कि पंजाब स्कूली शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) पहले ही परीक्षा की समय सारिणी जारी कर चुका है जिसके तहत आठवीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 22 मार्च को शुरू होंगी जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षा नौ अप्रैल से शुरू होंगी। बता दें कि पंजाब में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,318 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में महामारी शुरू होने से अबतक 1,94,753 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। राज्य में गत 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से चार और लोगों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक 6,030 लोगों की जान कोविड-19 की वजह से जा चुकी है।

Read More: 375 साल बाद धरती पर मिला आठवां महाद्वीप ‘जीलैंड‍िया’, भारत से है गहरा नाता, जानिए…

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"