पंजाब: लावारिस शव को कचरा उठाने वाली गाड़ी से श्मशान घाट ले जाया गया

Ads

पंजाब: लावारिस शव को कचरा उठाने वाली गाड़ी से श्मशान घाट ले जाया गया

  •  
  • Publish Date - November 19, 2025 / 08:34 PM IST,
    Updated On - November 19, 2025 / 08:34 PM IST

फगवाड़ा, 19 नवंबर (भाषा) पंजाब के फगवाड़ा में एक लावारिस शव को यहां एक सरकारी अस्पताल से नगर निगम के कचरा उठाने वाले वाहन में श्मशान घाट ले जाया गया।

यह चौंकाने वाली घटना तब सामने आई, जब कुछ मीडियाकर्मियों ने लावारिस शव को वाहन में डालते हुए एक वीडियो बनाया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, लावारिस शव रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया था। जब वाहन के चालक से इस घटना के बारे में पूछा गया, तो उसने बताया कि लावारिस शवों को वाहन से श्मशान घाट ले जाना एक ‘नियमित प्रक्रिया’ है।

फगवाड़ा नगर निगम के मेयर रामपाल उप्पल ने इस घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई।

उन्होंने हालांकि घटना के संबंध में सख्त कार्रवाई और जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच का आश्वासन दिया।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश