जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पंजाब के विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या की

Ads

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पंजाब के विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - April 8, 2021 / 06:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

जम्मू, आठ अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले की जेल में पंजाब के 42 वर्षीय विचाराधीन कैदी ने बुधवार देर रात को फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि फाजिल्का स्थित कुंदल गांव का राजिंदर सिंह सात नवंबर, 2019 से कठुआ जिला कारागर में कैद था और स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में मुकदमे का सामना कर रहा था।

उन्होंने बताया कि सिंह का शव देर रात 2:15 बजे बाथरूम के भीतर फंदे से लटका हुआ मिला।

जेल फार्मासिस्ट ने उसे मृत घोषित किया।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा।

भाषा

नेहा मनीषा

मनीषा