पंजाब में आसान बनाई गई संपत्ति पंजीकरण की भाषा, 35 जटिल राजस्व शब्द बदले गए

Ads

पंजाब में आसान बनाई गई संपत्ति पंजीकरण की भाषा, 35 जटिल राजस्व शब्द बदले गए

  •  
  • Publish Date - July 19, 2026 / 06:40 PM IST,
    Updated On - July 19, 2026 / 06:40 PM IST

चंडीगढ़, 19 जुलाई (भाषा) पंजाब सरकार ने संपत्ति पंजीकरण से जुड़े दस्तावेजों में इस्तेमाल होने वाली भाषा को आसान बनाते हुए 35 जटिल राजस्व शब्दों की जगह आसान पंजाबी शब्द शामिल किए हैं, जिससे जमीन और संपत्ति से जुड़े काम आम लोगों के लिए अधिक आसान हो जाएंगे।

राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मंजूरी से उठाए गए इस कदम से सरकारी सेवाएं अधिक पारदर्शी और लोगों के अनुकूल बनेंगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों को संपत्ति पंजीकरण के दस्तावेजों में इस्तेमाल होने वाली पुरानी शब्दावली समझने में अकसर परेशानी होती थी।

मुंडियां ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व और पुनर्वास विभाग ने आसान विकल्प सुझाने के लिए एक विशेष समिति बनाई थी।

उन्होंने कहा कि समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने लंबे समय से इस्तेमाल हो रहे 35 तकनीकी और फारसी या उर्दू से जुड़े राजस्व शब्दों की जगह आम लोगों को समझ आने वाले पंजाबी शब्द शामिल किए हैं।

सरकार ने कहा कि यह पहल सरकारी भाषा को आम लोगों के लिए आसान बनाने और सार्वजनिक सेवाओं तक लोगों की पहुंच को बेहतर करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है।

भाषा जोहेब अमित

अमित