नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) लोकसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान ग्रामीण डाक सेवकों से संबंधित प्रश्न पूछे जाने के दौरान संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के उपस्थित नहीं रहने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराजगी जताई।
जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य विनोद चावडा के प्रश्न का उत्तर देने के लिए संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मानसानी खड़े हुए तो अध्यक्ष ओम बिरला ने उनसे पूछा, ‘‘मंत्रीजी (सिंधिया) कहां चले गए?’’
इस पर पेम्मासानी ने बताया कि वह एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए गए हैं।
इस पर नाराजगी भरे स्वर में बिरला ने कहा, ‘‘बैठक नहीं, प्रश्नकाल महत्वपूर्ण है।’’
हालांकि, इससे कुछ देर पहले कैबिनेट मंत्री सिंधिया ने प्रश्नकाल में बीएसएनएल से संबंधित पूरक प्रश्नों के उत्तर दिए थे।
भाषा
वैभव हक
हक