रवीन्द्रनाथ टैगोर ने भारत की भावना को मजबूत किया : हिमंत शर्मा

Ads

रवीन्द्रनाथ टैगोर ने भारत की भावना को मजबूत किया : हिमंत शर्मा

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 02:24 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 02:24 PM IST

गुवाहाटी, नौ मई (भाषा) असम के निवर्तमान मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने देश की भावना को मजबूत किया जिसकी गूंज आज पूरी दुनिया में सुनाई देती है।

शर्मा ने कहा कि टैगोर का योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा और प्रबुद्ध समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।

टैगोर की जयंती ‘पोचिशे बोइशाख’ यानी बांग्ला महीने बोइशाख के 25वें दिन मनाई जाती है। इसे रवीन्द्र जयंती के रूप में जाना जाता है।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने न केवल हमारे साहित्य और संस्कृति को समृद्ध किया बल्कि भारत की भावना को भी मजबूत किया जिसकी गूंज बाद में पूरी दुनिया में सुनाई दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस महान विभूति को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं, जिनके शाश्वत विचार एवं योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करते रहे हैं और प्रबुद्ध समाज का मार्ग प्रशस्त करते रहे हैं।’’

टैगोर का जन्म बांग्ला पंचांग के अनुसार 25 बोइशाख 1268 को हुआ था। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार यह तारीख सात मई 1861 थी।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल