Yogi Cabinet Expansion News: इस दिन होगा योगी कैबिनेट का विस्तार, आज राज्यपाल से मिलेंगे सीएम योगी, ये 6 दिग्गज बन सकते हैं मंत्री

Ads

Yogi Cabinet Expansion News: उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रविवार 10 मई यानी कल यूपी कैबिनेट का विस्तार होगा।

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 05:28 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 08:51 PM IST

Yogi Cabinet Expansion News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
  • रविवार 10 मई यानी कल यूपी कैबिनेट का विस्तार होगा।
  • मंत्रिमंडल के विस्तार में जो 6 मंत्री कल शपथ लेंगे उनके संभावित नाम भी सामने आए है।

Yogi Cabinet Expansion News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हैं। वहीं अब जानकारी सामने आई है कि, रविवार 10 मई यानी कल यूपी कैबिनेट का विस्तार होगा। वहीं मंत्रिमंडल के विस्तार में जो 6 मंत्री कल शपथ लेंगे उनके संभावित नाम भी सामने आए है। दरअसल, योगी कैबिनेट में अभी 6 मंत्रियों की जगह खाली है। (Yogi Cabinet Expansion News) उत्तर प्रदेश में इस वक्त 54 मंत्री हैं. विस्तार के बाद कैबिनेट में कुल 60 मंत्री हो सकते हैं। जानकारी सामने आई है कि, सीएम योगी आज यानी शनिवार शाम को राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और कैबिनेट के विस्तार की जानकारी देंगे।

कैबिनेट में इन नामों को मिल सकती है जगह

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में जिन मंत्रियों को जगह मिलने की संभावना है उनमे कृष्णा पासवान, सपा की बागी विधायक पूजा पाल, मनोज पाण्डे, भूपेंद्र चौधरी, अशोक कटारिया और रोमी साहनी का नाम शामिल है। इन छह नामों पर अंतिम मुहर लगना बाकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब इन छह लोगों का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।

आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। (Yogi Cabinet Expansion News) चुनाव को देखते हुए योगी कैबिनेट के विस्तार की सहमति बनी है। सूत्रों के अनुसार इस विस्तार में किसी मंत्री को हटाया नहीं जाएगा। साथ ही विभाग दबलने के भी आसार कम ही नजर आ रहे हैं। इन छह नामों के सामने आने के बाद अब लगभग नए मंत्रिमंडल के विस्तार का खाका तैयार कर लिया गया है।

सीएम योगी करेंगे राज्यपाल से मुलाकात

Yogi Cabinet Expansion News: कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार (9 मई) को शाम साढ़े 6 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेंगे। (Yogi Cabinet Expansion News) उम्मीद लगाई जा रही है कि वह इन छह नामों और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राज्यपाल के साथ चर्चा कर सकते हैं। साथ ही सीएम द्वारा इसकी जानकारी भी दी जा सकती है।

इन्हे भी पढ़ें:-