Tamilnadu Government Formation:तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) सरकार बनाने की ओर तेजी से बढ़ती नजर आ रही है। शनिवार को विजय को एक और अहम राजनीतिक दल का समर्थन मिल गया, जिसके बाद सरकार गठन के लिए जरूरी 118 सीटों के जादुई आंकड़े को पार करने का दावा किया जा रहा है।
क्या जानकारी आ रही सामने ?
जानकारी के मुताबिक, Viduthalai Chiruthaigal Katchi (VCK) ने औपचारिक रूप से TVK को समर्थन पत्र सौंप दिया है। इससे पहले Indian National Congress, Communist Party of India और Communist Party of India (Marxist) भी विजय को समर्थन दे चुके हैं। लगातार मिल रहे समर्थन के बाद TVK समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया है।
TVK के नेता आधव अर्जुन ने कहा कि VCK प्रमुख Thol. Thirumavalavan ने सी. जोसेफ विजय की अगुवाई वाली पार्टी को समर्थन देने की पुष्टि कर दी है। पार्टी की ओर से जारी पत्र में साफ कहा गया है कि वे विजय के नेतृत्व में बनने वाली सरकार का हिस्सा बनेंगे और गठबंधन को समर्थन देंगे।
VCK अध्यक्ष ने क्या बताया ?
VCK अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन ने भी कहा कि उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम के नेतृत्व में बनने वाली सरकार का समर्थन करेगी। बताया जा रहा है कि VCK के पास दो विधायकों का समर्थन है, जो इस समीकरण में बेहद अहम माने जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को ही संकेत मिल गए थे कि TVK को समर्थन पत्र तय फॉर्मेट में सौंपा जाएगा, ताकि राज्यपाल विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर सकें। अब इस समर्थन के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है कि जल्द ही तमिलनाडु में नई गठबंधन सरकार का गठन हो सकता है।
गौरतलब है कि हालिया चुनाव में Vijay की पार्टी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी, लेकिन बहुमत से थोड़ी दूर रह गई थी। अब सहयोगी दलों के समर्थन से विजय की राह आसान होती दिख रही है। अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा, तो जल्द ही थलापति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेते नजर आ सकते हैं।