राधाकृष्णन ने भाजपा सांसद मिथलेश कुमार को भीमराव विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में नामित किया

Ads

राधाकृष्णन ने भाजपा सांसद मिथलेश कुमार को भीमराव विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में नामित किया

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 09:57 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 09:57 PM IST

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने भाजपा सांसद मिथलेश कुमार को लखनऊ स्थित बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में नामित किया है।

कुमार राज्यसभा में उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।

राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी की ओर से जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘राज्यसभा के सभापति ने 25 अप्रैल 2026 को उच्च सदन के सदस्य श्री मिथलेश कुमार को लखनऊ स्थित बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड का सदस्य नामित किया है।’’

भाषा सुरेश माधव

माधव