Raja Ravi Varma Paintings: इस भारतीय पेंटिंग ने तोड़ दिए सभी पुराने रिकॉर्ड.. बनी सबसे महंगी कलाकृति, जानें इसके नीलामी की कीमत और कलाकार के बारें में

Raja Ravi Varma Shri Krishna and Yashoda Painting: राजा रवि वर्मा की ‘यशोदा और कृष्ण’ पेंटिंग 167 करोड़ में बिकी, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति।

Raja Ravi Varma Paintings: इस भारतीय पेंटिंग ने तोड़ दिए सभी पुराने रिकॉर्ड.. बनी सबसे महंगी कलाकृति, जानें इसके नीलामी की कीमत और कलाकार के बारें में

Raja Ravi Varma Shri Krishna and Yashoda Painting || Image- ANI NEWS File

Modified Date: April 3, 2026 / 11:23 pm IST
Published Date: April 3, 2026 11:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 167 करोड़ में बिकी ऐतिहासिक पेंटिंग
  • यशोदा-कृष्ण बनी सबसे महंगी कलाकृति
  • एमएफ हुसैन का रिकॉर्ड टूटा

नई दिल्ली: प्रख्यात भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा की पेंटिंग “यशोदा और कृष्ण” बुधवार को मुंबई में सैफ्रोनआर्ट की स्प्रिंग लाइव नीलामी में रिकॉर्ड 167.20 करोड़ रुपये (17,978,495 अमेरिकी डॉलर) में बिकी। (Raja Ravi Varma Shri Krishna and Yashoda Painting) इसके साथ ही यह नीलामी में बिकने वाली आधुनिक भारतीय कला की अब तक की सबसे अधिक मूल्य वाली कृति बन गई है।

टूटा एमएफ हुसैन की अनाम पेंटिंग का रिकॉर्ड

इस पेंटिंग ने पिछले साल एक नीलामी में 118 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत में बिकने वाली एमएफ हुसैन की अनाम (ग्राम यात्रा) पेंटिंग द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। राजा रवि वर्मा की इस कृति का अनुमानित मूल्य 80-120 करोड़ रुपये था और इसे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक डॉ. साइरस एस. पूनावाला ने खरीद लिया।

1890 के दशक में बनाई गई थी ये कलाकृति

पूनावाला ने एक बयान में कहा,”मुझे राजा रवि वर्मा की प्रतिष्ठित पेंटिंग ‘यशोदा और कृष्ण’ को प्राप्त करने, संरक्षित करने और उसकी देखभाल करने का अवसर पाकर गर्व महसूस हो रहा है। यह राष्ट्रीय धरोहर समय-समय पर जनता के दर्शन के लिए उपलब्ध होने योग्य है और मैं आगे चलकर इसे सुनिश्चित करने का प्रयास करूंगा।” (Raja Ravi Varma Shri Krishna and Yashoda Painting) कलाकार के करियर के उत्कर्ष काल के दौरान 1890 के दशक में बनाई गई यह कृति पौराणिक आकृतियों के माध्यम से भगवान कृष्ण की बाल्यावस्था और उनका पालन करने वाली माता यशोदा के मातृ प्रेम की एक सूक्ष्म व्याख्या प्रस्तुत करती है। इसे वर्मा की सबसे महत्वपूर्ण और भावपूर्ण रचनाओं में से एक माना जाता है।

कौन थे महान कलाकार राजा रवि वर्मा?

राजा रवि वर्मा भारत के एक महान और प्रसिद्ध चित्रकार थे। उनका जन्म 29 अप्रैल 1848 को केरल में हुआ था। उन्हें भारतीय कला को नई पहचान देने वाले कलाकारों में गिना जाता है। (Raja Ravi Varma Shri Krishna and Yashoda Painting) उन्होंने अपनी पेंटिंग्स में रामायण और महाभारत की कहानियों के साथ देवी-देवताओं को बहुत सुंदर और वास्तविक रूप में चित्रित किया। उनकी खासियत यह थी कि उन्होंने भारतीय विषयों को यूरोपीय शैली में पेश किया, जिससे उनकी पेंटिंग्स अलग और आकर्षक दिखती थीं।

राजा रवि वर्मा ने अपनी कला को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रिंटिंग प्रेस भी शुरू की, जिससे उनकी पेंटिंग्स की कॉपियां घर-घर पहुंचीं। (Raja Ravi Varma Shri Krishna and Yashoda Painting) आज भी देवी-देवताओं की कई तस्वीरों में उनकी कला का प्रभाव देखा जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

तेलंगाना को 2047 तक ‘दक्षिण एशिया की वस्त्र राजधानी’ बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

छोटे अपराधों से जुड़े अदालती मामले वापस लेने पर विचार करें सरकारी विभाग: वाणिज्य मंत्रालय

नागपुर में एसआरपीएफ जवान की हत्या, बेटी के प्रेमी समेत पांच लोग गिरफ्तार

डेल स्टेन की तेज गति वाली स्विंग ने मुझे तेज गेंदबाज बनने के लिए प्रेरित किया: औकिब नबी

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown