Raghav Chadha in Parliament: राघव चड्ढा का इशारों में AAP पर निशाना!.. कहा, ‘मैं जिस पार्टी से हूं, उसके नेता सदन में मौजूद नहीं है, लेकिन.. सुनें क्या कहा

Ads

Raghav Chadha in Parliament: राघव चड्ढा ने संसद में इशारों में पार्टी नेतृत्व पर साधा निशाना, उपसभापति को दी बधाई

  •  
  • Publish Date - April 17, 2026 / 03:34 PM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 03:34 PM IST

Raghav Chadha in Parliament || Image- Sansad TV File

HIGHLIGHTS
  • राघव चड्ढा ने इशारों में पार्टी नेतृत्व पर उठाए सवाल
  • उपसभापति हरिवंश को तीसरी बार चुने जाने पर दी बधाई
  • जीरो आवर में ज्यादा सांसदों को मौका मिलने की सराहना

नई दिल्ली: हरिवंश नारायण सिंह को लगातार तीसरी बार राज्यसभा में उपसभापति चुने जाने पर पीएम मोदी ने बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने उनके अनुभव और कार्यशैली की खुलकर सराहना की। (Raghav Chadha in Parliament) पीएम मोदी ने कहा कि हरिवंश नारायण सिंह का तीसरी बार इस पद पर चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि सदन को उन पर गहरा विश्वास है।

‘पुराने कार्यकाल में रहा आपसे खट्टा-मीठा रिश्ता’ : राघव चड्ढा

इसी तरह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी हरिवंश नारायण सिंह को उप सभापति चुने जाने पर बधाई दी। सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “मेरा व्यक्तिगत रिश्ता हरिवंश जी के साथ थोड़ा खट्टा मीठा रहा। खट्टा उस समय जब हम ऑफ टॉपिक चले जाते हैं तो उनसे डांट भी खाते हैं और मीठा उस समय जब टॉपिक पर रह के सटीक बात करते हैं तब उनकी पर्ची और उनका आशीर्वाद आता है। मैं अपनी तरफ से प्रयास करूंगा कि इनके इस कार्यकाल में ये खट्टा मीठा रिश्ता जो है ये मीठा-मीठा रिश्ता बने और खटास रिश्ते से समाप्त हो और उनसे अनुरोध करूंगा कि जब हमारा समय समाप्त हो जाता है और वो घंटी बजा देते हैं उसके बाद भी एक दो-3 मिनट हमें अगर थोड़ा ज्यादा दे देंगे तो हम अपनी बात को और मजबूती से रख पाएंगे।”

‘जीरो आवर में मिला पहले से ज्यादा समय’ : राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने आगे कहा “मैं इस अवसर पर बस आधा मिनट लेते हुए आपको भी बधाई देना चाहूंगा। जब से आप इस सदन के अध्यक्ष बने हैं, आप सभापति बने हैं, हम तमाम मेंबर्स को बोलने का काफी मौका मिलता है और उसका सबसे बढ़िया उदाहरण यह है कि आपसे पहले जीरो आवर में मात्र पांच या सात एमपीस को ही मौका मिलता था और जब से आप इस गद्दी पर विराज विराजमान हुए हैं। (Raghav Chadha in Parliament) 15, 20, 22 सदस्यों को ज़ीरो आवर में मौका मिलता है। तो, मैं आपको भी बहुत-बहुत बधाई देना चाहूंगा।”

‘मेरे पार्टी के नेता सदन में मौजूद नहीं है’ : राघव चड्ढा

अपने सम्बोधन की शुरुआत में राघव ने यह कहते हुए कहा कि, वह जिस पार्टी से जुड़े है उसके नेता सदन में मौजूद नहीं है और न ही नए उप नेता मौजूदा है। लेकिन हाल में ही वह पद से हटाए गये है और वह उपस्थित है। इस तरह उन्होंने अपनी ही पार्टी पर इशारों ही इशारों में निशाना भी साधा है।

इन्हें भी पढ़े:-

‘मेडिकल टूरिज्म’ को बढ़ावा देने के लिए अपनी ‘बेड’ क्षमता विस्तार को तेज कर रहा है मैक्स

उप्र: राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, विदेशी संपर्क की जांच शुरू

चीन में कैथोलिक समुदाय पर बढ़ा दबाव, सरकारी गिरजाघर से जुड़ने को मजबूर : रिपोर्ट

ओलंपिक में कोविड-19 टीका लगाने का फर्जी प्रमाणपत्र देने वाला हॉकी कोच बर्खास्त

इजराइल और अमेरिका का लक्ष्य ‘एक जैसा’, हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार: नेतन्याहू

आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री नायडू ने शोक जताया

Q1. राघव चड्ढा ने क्या बयान दिया?

उन्होंने कहा उनके पार्टी नेता सदन में मौजूद नहीं हैं, लेकिन वह मौजूद हैं।

Q2. उन्होंने किसे बधाई दी?

हरिवंश नारायण सिंह को उपसभापति चुने जाने पर बधाई दी।

Q3. उनके बयान का क्या संकेत माना जा रहा है?

इसे पार्टी के अंदरूनी मतभेदों की ओर इशारा माना जा रहा है।