राघव ने संसद में पंजाब के उठाए गए मुद्दों का वीडियो साझा करते हुए कहा- ‘पिक्चर अभी बाकी है’

Ads

राघव ने संसद में पंजाब के उठाए गए मुद्दों का वीडियो साझा करते हुए कहा- ‘पिक्चर अभी बाकी है’

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 09:32 PM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 09:32 PM IST

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) संसद में पंजाब से जुड़े मुद्दे न उठाने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने रविवार को एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह इस राज्य से जुड़े अहम मुद्दों पर बोलते दिखते हैं।

वीडियो में चड्ढा को भूजल स्तर में गिरावट, शहीद-ए-आजम भगत सिंह से जुड़े विषयों और पंजाब-केंद्रित अन्य चिंताओं को उठाते हुए देखा जा सकता है।

चड्ढा ने वीडियो को ‘छोटा सा ट्रेलर’ बताते हुए दावा किया कि वह वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘पिक्चर अभी बाकी है।’’

चड्ढा ने कहा, ‘‘आप में मेरे उन साथियों के लिए, जिन्हें यह कहने के लिए वीडियो जारी करने पर मजबूर किया गया कि ‘राघव चड्ढा ने संसद में पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए’, यह एक छोटा-सा ट्रेलर है, ‘पिक्चर अभी बाकी है।’’

चड्ढा कहा कि पंजाब उनके लिए सिर्फ एक चर्चा का विषय नहीं है, बल्कि उनका घर, उनका कर्तव्य और उनकी आत्मा है।

चड्ढा की ये टिप्पणी आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा बृहस्पतिवार को उन्हें राज्यसभा में अपने उपनेता पद से हटाए जाने के बाद आई है, जिसके बाद सांसद ने कहा कि उन्हें ‘‘चुप कराया गया है, पराजित नहीं किया गया है’’।

आम आदमी पार्टी (आप) ने चड्ढा पर आरोप लगाया है कि वह संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने से बचते हैं और इसके बजाय ‘‘अपने प्रचार-प्रसार’’ में लगे रहते हैं।

राज्यसभा में आप के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद से चड्ढा ने अब तक तीन वीडियो जारी किये हैं। इनमें उन्होंने संकेत दिए हैं कि वह अपने इस पदावनति को आसानी से स्वीकार नहीं करेंगे।

चड्ढा ने शनिवार को आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘‘मैं संसद में जनता के मुद्दे उठाने जाता हूं, हंगामा करने नहीं।’’ उन्होंने कहा कि उनका ध्यान सार्वजनिक मुद्दों को उठाने पर रहा है।

चड्ढा ने पार्टी के आरोपों को ‘झूठ’ करार देते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ एक ‘सुनियोजित, समन्वित’ अभियान चलाया जा रहा है।

पंजाब से राज्यसभा सदस्य ने शनिवार को फिल्म ‘धुरंधर’ के एक लोकप्रिय संवाद का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ये सभी झूठ बेनकाब हो जाएंगे। क्योंकि मैं घायल हूं इसलिए खतरनाक हूं।’’

भाषा धीरज नरेश

नरेश